मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में किया 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' का शुभारंभ, प्रदेशवासियों से 35 करोड़ पौधरोपण में सहभागिता की अपील

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में किया 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' का शुभारंभ, प्रदेशवासियों से 35 करोड़ पौधरोपण में सहभागिता की अपील

Jul 12, 2026 - 18:42
 0  13
मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में किया 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' का शुभारंभ, प्रदेशवासियों से 35 करोड़ पौधरोपण में सहभागिता की अपील

गोरखपुर(हिन्द भास्कर):- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद गोरखपुर में 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विकास वाटिका की स्थापना की गई।

साथ ही वन विभाग के तत्वावधान में वानिकी आधारित कैलेंडर का विमोचन, मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को पौधों का वितरण, कार्बन क्रेडिट के अंतर्गत किसानों को प्रमाण-पत्र और वनाच्छादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को चेक प्रदान किए गए।

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर 'पवित्र त्रिवेणी' का पौधा और रामगढ़ ताल रिंग रोड पर 'मौलश्री' का पौधा रोपित किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से जुड़कर 35 करोड़ पौधरोपण के इस हरित महायज्ञ को जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाने का आह्वान किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow