NCDC की आइजॉल में क्षेत्रीय कार्यशाला
NCDC की आइजॉल में क्षेत्रीय कार्यशाला
सिक्किम(हिन्द भास्कर):- NCDC ने सिक्किम सहित उत्तरपूर्वी क्षेत्र के राज्य स्तरीय महासंघों के सहयोग से मिज़ोरम के आइजॉल में क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन किया, ताकि डेयरी, मत्स्य, हथकरघा, प्रसंस्करण, उपभोक्ता और पशुपालन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सहकारी समितियों के समग्र विकास को बढ़ावा दिया जा सके।
कार्यशाला का नेतृत्व NCDC के उप प्रबंध निदेशक रोहित गुप्ता ने किया। उन्होंने समावेशी क्षेत्रीय विकास के लिए सहकारी संस्थाओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया। कार्यशाला में NCDC और भारत सरकार की पहलों के माध्यम से सहकारी विकास को बढ़ावा देने, मजबूत साझेदारी बनाने, स्थायी आजीविका और क्षेत्र में समावेशी आर्थिक विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया साथ मिलकर हम एक आत्मनिर्भर और समृद्ध उत्तर पूर्व के लिए मजबूत सहकारी पारिस्थितिकी तंत्र की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
ये कार्यशाला आत्मनिर्भर और समृद्ध उत्तर पूर्व के लिए मजबूत सहकारी पारिस्थितिकी तंत्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
What's Your Reaction?
