दिनांक 30 अगस्त 2025 , शनिवार का पंचांग

भद्रा कब और कहां है जानिए आज के पंचांग में

Aug 29, 2025 - 20:56
 0  71
दिनांक 30 अगस्त 2025 , शनिवार का पंचांग

30 अगस्त 2025 दिन शनिवार का पंचांग 

विक्रम सम्वत:2082 कालयुक्त

मास एवं पक्ष :भाद्रपद शुक्ल पक्ष 

तिथि: सप्तमी रात्रि 7 बजकर 53मिनट तक तत्पश्चात अष्टमी तिथि 

भद्रा निवास: रात्रि 7 बजकर 53 मिनट से (स्वर्ग में)

स्वर्ग में भद्रा होने से शुभ कार्य बाधित नहीं होते।

नक्षत्र: विशाखा दिन में 01 बजकर 26 मिनट तक तत्पश्चात अनुराधा।

योग: ऐन्द्र ,दिन में 03 बजकर09 मिनट तक।

शक सम्वत:1947 विश्वावसु 

राष्ट्रीय भाद्रपद मास की आठवीं तिथि 

आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रास्त का समय

सूर्योदय का समय : 05: 42 ए एम

सूर्यास्त का समय : 06: 18पी एम

चंद्रास्त का समय: 10:21 पी एम

व्रत एवं त्यौहार:

30 अगस्त 2025 संतान पूजा, अपराजिता पूजन, महालक्ष्मी पूजन रात्रि 7 बजकर 53 मिनट से अष्टमी तिथि में

31 अगस्त 2025 रविवार को महारविवार व्रत 

31 अगस्त 2025 को दिन में 01 बजे के बाद सामान्य वृष्टि की सम्भावना है।

शिववास: भगवान शिव भोजन पर हैं अतः पीड़ा दायक।

रुद्राभिषेक हेतु शिववास अनिवार्य नहीं होता है।

शिव प्रतिष्ठा, महामृत्युंजय जप तथा पार्थिव पूजन में शिववास का विचार अवश्य ही कर लेना चाहिए।

शनिवार को पूर्व दिशा तथा ईशान कोण की यात्रा निषिद्ध मानी जाती है। आवश्यक होने पर तिल धारण कर यात्रा की जा सकती है।

आज अनुराधा नक्षत्र में नीलम रत्न धारण तथा काले वस्त्र धारण करने का मुहूर्त है।

                                 -केशव शुक्ल 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

KeshavShukla विभिन्न राष्ट्रीय साहित्यिक-सांस्कृतिक मंचों पर साहित्य विमर्श, कविता, कहानी लेखन ,स्क्रिप्ट लेखन, नाटकों का मंचन, रेडियो स्क्रिप्ट लेखन, उद्घोषणा कार्य एवं पुस्तक समीक्षा।