गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र के निधन पर अखिलेश यादव ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र के निधन पर अखिलेश यादव ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र (91वर्ष) के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
छन्नूलाल मिश्र को पद्म विभूषण तथा यश भारती से सम्मानित किया गया था। वे किराना घराना और बनारस घराने की गायकी के महारथी थे। वे खयाल, ठुमरी, भजन, दादरा, कजरी व चैती के भी कुशल गायक थे। अखिलेश यादव ने कहा कि छन्नूलाल मिश्र के निधन से भारतीय शास्त्रीय संगीत को अपूरणीय क्षति हुई है।
What's Your Reaction?






