28 अगस्त के चंद्र ग्रहण को लेकर अफवाहों से बचें, भारत में नहीं दिखेगा ग्रहण: आचार्य धीरेन्द्र मनीषी
काशी के आचार्य डॉ. धीरेन्द्र मनीषी ने कहा है कि 28 अगस्त 2026 को होने वाला खग्रास चंद्र ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा। इसलिए भारतवर्ष में इसके प्रभाव को लेकर किसी प्रकार के योग-क्षेम की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने लोगों से ग्रहण को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। साथ ही बताया कि 28 अगस्त को रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त पूरे दिन रहेगा।
वाराणसी। 28 अगस्त 2026 को पड़ने वाले खग्रास चंद्र ग्रहण को लेकर लोगों में बनी आशंकाओं के बीच काशी के आचार्य डॉ. धीरेन्द्र मनीषी ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि यह खग्रास चंद्र ग्रहण भारतवर्ष में दृश्य नहीं होगा, इसलिए भारत में इसके प्रभाव को लेकर किसी प्रकार के योग-क्षेम की आवश्यकता नहीं है।
आचार्य डॉ. धीरेन्द्र मनीषी ने लोगों से अपील की है कि चंद्र ग्रहण को लेकर प्रसारित की जा रही किसी भी प्रकार की झूठी अफवाह या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें। उन्होंने कहा कि अनावश्यक भय और भ्रम से बचना चाहिए तथा प्रमाणिक जानकारी पर ही भरोसा करना चाहिए।
उन्होंने यह भी बताया कि 28 अगस्त को रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त दिन भर रहेगा। ऐसे में रक्षाबंधन पर्व को लेकर लोगों को किसी प्रकार की दुविधा में पड़ने की आवश्यकता नहीं है।
आचार्य डॉ. धीरेन्द्र मनीषी ने अपने संदेश के अंत में सभी स्नेही सुधीजनों से संयमित रहने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।
What's Your Reaction?
