सीएम योगी की माता सावित्री देवी का निधन, 91 वर्ष की आयु में पंचूर में ली अंतिम सांस

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शुक्रवार को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव स्थित पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। परिवार के अनुसार उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। अंतिम संस्कार शनिवार को हरिद्वार में होने की संभावना है।

Nov 20, 2026 - 13:54
 0  22
सीएम योगी की माता सावित्री देवी का निधन, 91 वर्ष की आयु में पंचूर में ली अंतिम सांस

निधन

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित पैतृक आवास पर हुआ निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। 

परिवार के अनुसार सावित्री देवी को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और उन्होंने सुबह करीब 11:50 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि पौड़ी के एसएसपी ने भी की है। 

बताया जा रहा है कि निधन के समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ / गोरखपुर में सरकारी कार्यक्रम में थे। खबर मिलने के बाद भी उन्होंने अपने निर्धारित कार्यक्रम जारी रखे।

सावित्री देवी लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। फरवरी 2026 में सीएम योगी ने अपने पैतृक गांव पंचूर में उनसे आखिरी बार मुलाकात की थी। इससे पहले जून 2024 में भी वे ऋषिकेश एम्स में भर्ती मां से मिलने पहुंचे थे। 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पूज्य माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। 

खबरों के अनुसार अंतिम संस्कार शनिवार को हरिद्वार में हो सकता है। 

ॐ शांति।

डिस्क्लेमर: यह समाचार सार्वजनिक समाचार स्रोतों  की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Keshav Shukla साहित्यकार, उद्घोषक, पत्रकार