राप्तीसागर एक्सप्रेस में जापानी बच्ची बर्थ से गिरी, ऐशबाग में रेलवे डॉक्टरों ने किया तुरंत इलाज - जापानी यात्रियों ने जताया आभार

राप्तीसागर एक्सप्रेस में जापानी बच्ची बर्थ से गिरी, ऐशबाग में रेलवे डॉक्टरों ने किया तुरंत इलाज - जापानी यात्रियों ने जताया आभार

Aug 21, 2026 - 19:00
 0  19
राप्तीसागर एक्सप्रेस में जापानी बच्ची बर्थ से गिरी, ऐशबाग में रेलवे डॉक्टरों ने किया तुरंत इलाज - जापानी यात्रियों ने जताया आभार

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- राप्तीसागर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12511) में छह जापानी यात्री और साथ मै एक छोटी बच्ची गोरखपुर से कोल्लम जंक्शन जा रहे थे। इस बीच छोटी बच्ची बर्थ से गिरकर घायल हो गई।

हादसे के बाद इलाज के लिए बच्ची एवं उसके माता-पिता को ऐशबाग जंक्शन पर उतारा गया, जहां रेलवे चिकित्सक डॉ. संजय तिवारी एवं डॉ. कुमार उमेश ने त्वरित मेडिकल उपचार प्रदान किया।

रिटायरिंग रूम में दी सुविधा, अगले दिन शुरू की यात्रा

उपचार के बाद परिवार को स्टेशन के रिटायरिंग रूम में ठहराया गया। रेलवे प्रशासन ने उनके ठहरने और भोजन की समुचित व्यवस्था की। जापानी यात्रियों ने रेलवे प्रशासन एवं कर्मचारियों के आपातकालीन सहयोग की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा धन्यवाद ज्ञापित कर अगले दिन अपने गंतव्य के लिए यात्रा आरम्भ की।

इस मानवीय पहल से भारतीय रेलवे की अतिथि सत्कार और संवेदनशीलता की भावना एक बार फिर देखने को मिली।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow