21 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल: मेष को समस्या से मिलेगी राहत, मिथुन और वृश्चिक की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

21 जुलाई 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। मेष, सिंह, तुला, मकर और कुंभ राशि के जातकों को शिक्षा, करियर और पारिवारिक जीवन में सफलता के योग हैं, जबकि धनु और कन्या राशि के लोगों को स्वास्थ्य एवं संबंधों में संयम बरतने की सलाह दी गई है।

Jul 20, 2026 - 18:16
 0  15
21 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल: मेष को समस्या से मिलेगी राहत, मिथुन और वृश्चिक की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

21 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल

मेष: चली आ रही समस्या का समाधान मिलेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य प्राप्त होगा।

वृष: पिता या धर्मगुरु का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी, फिर भी मन अशांत रह सकता है। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में सुधार होगा।

मिथुन: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी सिद्ध होगा।

कर्क: दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिल सकती है। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी तथा नए संबंध बनेंगे।

सिंह: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व पूरे होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कन्या: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे, लेकिन किसी महिला या व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। रोग और शत्रु पक्ष चिंता का कारण बन सकते हैं। संयम और धैर्य से कार्य करें।

तुला: सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता के योग हैं। रचनात्मक कार्यों में भी सफलता प्राप्त होगी।

वृश्चिक: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजनाएं सफल होंगी। यात्रा और देशाटन सुखद रहेगा। दांपत्य जीवन आनंदमय रहेगा।

धनु: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी, लेकिन जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। संयम बनाए रखें। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्क रहें। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

मकर: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व पूरे होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। बुद्धि और कौशल से किए गए कार्य सफल होंगे।

कुंभ: व्यावसायिक प्रयास सफल होंगे। संतान के दायित्वों की पूर्ति होगी। संबंधों में मधुरता और निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक सिद्ध होगा।

मीन: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। मूल्यवान वस्तुओं की सुरक्षा करें। किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूर्ण होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

डिस्क्लेमर:

यह राशिफल ग्रह-नक्षत्रों की पारंपरिक ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी प्रदान करना है। इसे किसी भी प्रकार की अंतिम या शत-प्रतिशत सत्य भविष्यवाणी न माना जाए। किसी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले अपने विवेक का प्रयोग करें तथा आवश्यकता होने पर संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Keshav Shukla साहित्यकार, उद्घोषक, पत्रकार