सेंट जोसेफ कॉलेज फॉर वुमेन में हुआ वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

Sep 13, 2024 - 19:39
 0  20
सेंट जोसेफ कॉलेज फॉर वुमेन में हुआ वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

हिन्द भास्कर, गोरखपुर।

 13 सितंबर 2024।

 सेंट जोसेफ कॉलेज फॉर वूमेन सिविल लाइंस गोरखपुर में 13 सितंबर शुक्रवार को एक अंतर महाविद्यालयी वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें तीन महाविद्यालयों की छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय 'वर्तमान पाठ्यक्रम एवं परीक्षा प्रणाली हमारे देश में खेलों की उपेक्षा का प्रमुख कारण है' था।

प्रतियोगिता में दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज, गंगोत्री देवी पीजी कॉलेज एवं सेंट जोसेफ कॉलेज फॉर वूमेन की छात्राओं ने अपनी बात रखी। निर्णायक मंडल में हिंदी विभाग दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अभिषेक शुक्ल एवं सेंट जोसेफ स्कूल सिविल लाइंस के प्रधानाचार्य फादर जीजो एंटोनी शामिल थे।

प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों में प्रथम स्थान पर निधि यादव, द्वितीय स्थान पर सृष्टि तिवारी एवं तृतीय स्थान पर हर्षिता गुप्ता एवं हिमांशी त्रिपाठी रहीं। विजेता प्रतिभागियों को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर फादर रोजर अगस्टाइन ने शील्ड, नगद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया।

प्रतियोगिता के आयोजन में सर राजन ने संचालन की भूमिका निभाई। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं को अपनी बात रखने का मौका मिला और उन्होंने अपनी बुद्धिमता एवं संवाद कौशल का प्रदर्शन किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow