गेहूं खरीद में किसानों को बड़ी राहत, फार्मर रजिस्ट्री के बिना भी सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं बेच सकेंगे किसान

गेहूं खरीद में किसानों को बड़ी राहत, फार्मर रजिस्ट्री के बिना भी सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं बेच सकेंगे किसान

Apr 21, 2026 - 01:33
 0  16
गेहूं खरीद में किसानों को बड़ी राहत, फार्मर रजिस्ट्री के बिना भी सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं बेच सकेंगे किसान

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- मुख्यमंत्री योगी ने गेहूं खरीद को लेकर किसानों के लिए बड़ा फैसला लिया है। किसानों को हो रही असुविधा को देखते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि फार्मर रजिस्ट्री के बिना भी किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेच सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने साफ किया कि किसान पहले की तरह ही अपना गेहूं बेच सकेंगे। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को नई व्यवस्था तुरंत लागू करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा की क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने आए किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो।

बढ़ती गर्मी को देखते हुए हर क्रय केंद्र पर पानी, पंखा, छाजन समेत सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का मुख्यमंत्री ने आदेश दिया। खाद्य व रसद विभाग के मुताबिक, 20 अप्रैल दोपहर 11 बजे तक 42 हजार से अधिक किसानों से 2.38 लाख मीट्रिक टन से गेहूं खरीद की जा चुकी है।

गेहूं बिक्री के लिए अब तक 4.77 लाख से अधिक किसानों ने पंजीकरण भी कर लिया है। अब तक प्रदेश में 5400 से अधिक क्रय केंद्र स्थापित कर लिए गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow