विधान परिषद सभापति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर जताया गहरा शोक
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुँवर मानवेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि माँ का जाना अपूरणीय क्षति है और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति व परिजनों को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति श्री कुँवर मानवेन्द्र सिंह जी ने पूज्य माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
सभापति जी ने कहा कि माँ का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल पूँजी होती है। माँ का जाना परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी पूर्ति कभी नहीं हो सकती।
दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए सभापति श्री कुँवर मानवेन्द्र सिंह जी ने कहा कि भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा इस कठिन घड़ी में माननीय मुख्यमंत्री जी एवं समस्त शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
माननीय सभापति ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
What's Your Reaction?
