"एक पेड़ माँ के नाम" तथा "एक पेड़ गुरू के नाम" एक प्रयास है जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है - राजीव मिश्रा

Jul 20, 2026 - 17:29
 0  15
"एक पेड़ माँ के नाम" तथा "एक पेड़ गुरू के नाम" एक प्रयास है जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है - राजीव मिश्रा

लखनऊ, हिन्द भास्कर

  लखनऊ में प्रतिदिन पौधारोपण संकल्प में यशस्वी प्रधानमंत्री, लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर स्कूल के शिक्षकों और छात्रों के साथ एक पेड़ माँ के नाम" एवं"एक पेड़ गुरू के नाम"कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को सिटी मोंटेसरी स्कूल शाखा -2, राजेंद्र नगर के तत्वाधान में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ उ0प्र0 भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी राजीव मिश्रा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में राजीव मिश्रा ने बताया कि "एक पेड़ माँ के नाम" "एक पेड़ गुरू के नाम" एक प्रयास है जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। इस अभियान का उद्देश्य माँ के नाम गुरू के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थायी स्मृति बनाना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा। माँ और प्रकृति दोनों ही जीवन का मूल आधार हैं और इस पहल के माध्यम से हम अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। "एक पेड़ माँ के नाम" "एक पेड़ गुरू के नाम" का हिस्सा बनें और अपनी माँ और अपने गुरू के लिए एक अविस्मरणीय स्मृति बनाने के लिए एक पेड़ लगाएँ। इस अवसर पर विद्यालय के प्राधानाचार्या श्रीमती गगन सेठी ने उपस्थित लोगो से अपील की आप सभी एक पेड़ मां के नाम तथा एक पेड़ गुरू के नाम से अपने घर एवं आसपास लगाकर उसे संरक्षित रखने का संकल्प ले।

राजीव मिश्रा ने छात्र /छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि 

"मॉ और गुरू का सम्मान"

"प्रकृति का मान एक पेड़ गुरू और मॉ के नाम"

आइए,

धरती को समृद्ध बनाने के इस धरतीमहायज्ञ में सहभागी बनें और *एक पेड़ मां के नाम तथा *एक पेड़ गुरू के नाम* पौधा लगाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं सुरक्षित भविष्य का संकल्प लें।

राजीव मिश्रा तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती गगन सेठी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित जनमानस को वृक्ष वितरित किया गया। प्रधानाचार्या ने कहा की वृक्ष हमारे जीवन का आधार है एवं प्रत्येक परिवार एवं व्यक्ति को यह संकल्प लेना चाहिए कि वह कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाएं क्योंकि हरे वृक्ष हमें जीवन दायिनी आक्सीजन प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर जीतेन्द्र राजपूत स्कूल के समस्त शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow