संपूर्ण समाधान दिवस पर 51 शिकायतों मे 7 का तत्काल निस्तारण

Mar 1, 2025 - 16:17
 0  17
संपूर्ण समाधान दिवस पर 51 शिकायतों मे 7 का तत्काल निस्तारण

हिन्द भास्कर 

घोसी। 

घोसी तहसील में आयोजित समाधान दिवस में कुल 51 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7 का निस्तारण मौके पर ही किया गया। समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने की, जबकि उप जिलाधिकारी घोसी राजेश कुमार अग्रवाल और अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्रि ने भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया।

समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग से 28 शिकायतें, पुलिस विभाग से, 8 विकास विभाग से 8, विद्युत विभाग से 2, आपूर्ति विभाग से 2 और अन्य विभागों से 2 शिकायतें आई थीं।

घोसी के उपजिलाधिकारी राजेश कुमार अग्रवाल ने इस अवसर पर समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निस्तारण के लिए प्रभावी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।

अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जनता के बीच विश्वास कायम करना है और समाधान दिवस इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी और तत्परता से यह कार्यक्रम सफल रहा और स्थानीय लोगों ने प्रशासन के प्रति अपना विश्वास जताया।

समाधान दिवस में एसएचओ दोहरीघाट प्रेमेंद्र सिंह, एसएचओ घोसी मनोज कुमार सिंह, बीडीओ घोसी, दोहरीघाट, बड़राँव, नगर पंचायत घोसी के ईओ अनिल कुमार, एई विद्युत, वन क्षेत्राधिकारी और तहसील के अधिकारी कर्मचारी, लेखपाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow