मंत्री ए.के. शर्मा ने घोसी चीनी मिल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश

मंत्री ए.के. शर्मा ने घोसी चीनी मिल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश

Jul 21, 2026 - 10:57
 0  13
मंत्री ए.के. शर्मा ने घोसी चीनी मिल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश

मऊ(हिन्द भास्कर):- घोसी सहकारी चीनी मिल का नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आगामी पेराई सत्र को लेकर निरीक्षण किया और तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने मिल परिसर का भ्रमण कर प्लांट, मशीनरी, मैनपॉवर, संविदाकर्मियों की उपलब्धता, आंतरिक सड़कों और अन्य आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं, ताकि पेराई सत्र सुचारु और प्रभावी ढंग से संचालित हो सके। मंत्री शर्मा ने अधिकारियों से प्रत्येक बिंदु की जानकारी लेते हुए कहा कि मिल के संचालन में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने चीनी मिल के महाप्रबंधक को निर्देशित किया कि मिल के आधुनिकीकरण, आवश्यक मरम्मत, मशीनों के उन्नयन, मानव संसाधन और संविदाकर्मियों की व्यवस्था तथा आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से संबंधित विस्तृत और व्यवहारिक प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर शासन को भेजा जाए। इससे प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्य आगे बढ़ाए जा सकें।

मंत्री शर्मा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य सहकारी चीनी मिलों को सक्षम, आधुनिक और तकनीक आधारित बनाना है। इससे पेराई क्षमता बढ़ेगी, संचालन प्रभावी होगा और किसानों को समय पर उनकी उपज का लाभ मिलेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow