20 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल: मेष, वृष, सिंह और मीन समेत कई राशियों के लिए उन्नति के योग

20 जुलाई 2026 का दिन अधिकांश राशियों के लिए प्रगति, सम्मान और नए अवसर लेकर आएगा। मेष, वृष, सिंह, कन्या, धनु और मीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं, जबकि कर्क और कुंभ राशि वालों को स्वास्थ्य, रिश्तों और व्यवहार में संयम बरतने की सलाह दी गई है।

Jul 19, 2026 - 18:11
 0  31
20 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल: मेष, वृष, सिंह और मीन समेत कई राशियों के लिए उन्नति के योग

मेष:

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। बुद्धि और कौशल से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृष:

किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। उपहार या सम्मान मिलने के योग हैं। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी।

मिथुन:

 व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूर्ण होने से प्रभाव और वर्चस्व बढ़ेगा। नए संबंध स्थापित होंगे।

कर्क:

स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्क रहें। अहंकार पर नियंत्रण रखें। रिश्तों में तनाव या दूरी की स्थिति बन सकती है। संयम और धैर्य से काम लेना हितकर रहेगा।

सिंह:

 व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता तथा नए संबंध बनने के योग हैं।

कन्या:

आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान मिलने की संभावना है। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और परिश्रम का पूरा फल मिलेगा।

तुला:

 पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के सफल होने से प्रभाव और वर्चस्व बढ़ेगा। जीविका के क्षेत्र में उन्नति के योग हैं।

वृश्चिक:

व्यावसायिक प्रयास सफल होंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

धनु:

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिश्रम का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। यात्रा सुखद रहेगी। धन, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। नए संबंध बनेंगे।

मकर:

 उपहार या सम्मान मिलने के संकेत हैं। शासन-सत्ता का सहयोग रहेगा। निजी संबंध अधिक प्रगाढ़ होंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी तथा व्यवसाय में प्रगति होगी।

कुंभ:

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मीन:

 आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि के योग हैं। रचनात्मक प्रयास सफल होंगे। उपहार या सम्मान प्राप्त हो सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Keshav Shukla साहित्यकार, उद्घोषक, पत्रकार