लखनऊ अग्निकांड: अवैध बिल्डिंग मामले में 18 दोषी, LDA ने शासन को भेजी रिपोर्ट

लखनऊ अग्निकांड: अवैध बिल्डिंग मामले में 18 दोषी, LDA ने शासन को भेजी रिपोर्ट

Jun 24, 2026 - 12:58
 0  195
लखनऊ अग्निकांड: अवैध बिल्डिंग मामले में 18 दोषी, LDA ने शासन को भेजी रिपोर्ट

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- लखनऊ के अलीगंज में अवैध बिल्डिंग में आग लगने से 15 लोगों की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। लखनऊ विकास प्राधिकरण के वीसी ने जांच के बाद 5 जोनल अफसरों समेत 18 इंजीनियरों को दोषी मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर रिपोर्ट शासन को भेज दी है।

इससे पहले एक अवर और एक सहायक अभियंता को निलंबित किया जा चुका है। जांच में सामने आया कि बिल्डिंग का नक्शा आवासीय पास कराकर कामर्शियल निर्माण किया गया था। 2016 में तत्कालीन विहित प्राधिकारी दुर्गेश श्रीवास्तव ने ध्वस्तीकरण का आदेश निरस्त किया था।

बिल्डिंग में धुआं निकलने की व्यवस्था नहीं थी, फायर सेफ्टी के इंतजाम नदारद थे और आने-जाने का सिर्फ एक रास्ता था। वहीं इमारत में असुरक्षित तरीके से अंदर ही एसी के आऊटर व अन्य बिजली के उपकरण लगे थे। जिस मै आगे लगी तो दम घुटने से 15 लोगों की मौत हुई और 9 घायल हुए।

अग्निशमन कर्मियों व एनडीआरएफ ने किसी तरह दीवार को काटकर प्रवेश किया। हादसे में एनिमेशन सेंटर और आईटी से जुड़े युवा छात्रों और कर्मचारियों की जान गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow