किसानों की सुरक्षा और भविष्य पर जोर, कैंपियरगंज में विशेष गोष्ठी आयोजित
कैंपियरगंज सहकारी गन्ना विकास समिति में तीन दिवसीय जागरूकता एवं नामांकन गोष्ठी का शुभारंभ। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा, अटल पेंशन और संकट हरण बीमा योजनाओं की दी गई जानकारी।
कैंपियरगंज, गोरखपुर। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड, कैंपियरगंज में गन्ना कृषकों को सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से तीन दिवसीय जागरूकता एवं नामांकन गोष्ठी का शुभारंभ किया गया।
गोष्ठी का उद्घाटन समिति के अध्यक्ष संगम द्विवेदी ने किया। उन्होंने उपस्थित किसानों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना तथा संकट हरण बीमा योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष संगम द्विवेदी ने कहा कि सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाएं किसानों और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गन्ना कृषक को इन योजनाओं से जुड़कर अपने और अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित करना चाहिए। समिति का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों का नामांकन कर उन्हें सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाना है।
कार्यक्रम में समिति के सचिव हरेन्द्र प्रताप विश्वकर्मा, अवधेश सिंह, ओमप्रकाश सिंह,उपाध्यक्ष कैलाश मौर्य तथा हरिश्चंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में गन्ना कृषक उपस्थित रहे। गोष्ठी में किसानों के प्रश्नों का समाधान करते हुए योजनाओं की पात्रता, प्रीमियम, लाभ एवं नामांकन प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई।
What's Your Reaction?
