सेन्ट्रल एकेडमी स्कूल आशियाना में "एक पेड़ माँ के नाम" वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
सेन्ट्रल एकेडमी स्कूल आशियाना में "एक पेड़ माँ के नाम" वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- सेन्ट्रल एकेडमी स्कूल, आशियाना लखनऊ द्वारा एक पेड़ मॉ के नाम ”वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ उ0प्र0 भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्था पक ट्रस्टी राजीव मिश्रा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में राजीव मिश्रा द्वारा एक पेड मॉ के नाम का वृक्षरोपण करते हुए विद्यालय के छात्र /छात्राओं से पृथ्वी को हरा भरा रखने की शपथ ली।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राधानाचार्या कमला जोषी ने उपस्थित लोगो से अपील की आप सभी एक वृक्ष मॉ के नाम से यहॉ से लेकर जाये तथा अपने घर एवं आसपास लगाकर उसे संरक्षित रखने की शपथ ले। राजीव मिश्रा द्वारा छात्र /छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी भारत का भविष्य है।
आप अपना और भारत तथा भारत के लोगों के लिए एक मिशाल बनकर पूरी धरती को हराभरा बना सकते है। आप द्वारा लिया गया एक संकल्प पूरी धरती को हराभरा बना सकता है और आने वाले भविष्य को सुरक्षित रखेगा। राजीव मिश्रा तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या कमला जोशी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित जनमानस को वृक्ष वितरित किया गया।
प्रधानाचार्या ने कहा की वृक्ष हमारे जीवन का आधार है एवं प्रत्येक परिवार एवं व्यक्ति को यह संकल्प लेना चाहिए कि वह कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाएं क्योंकि हरे वृक्ष हमें जीवन दायिनी आक्सीजन प्रदान करते हैं। इस अवसर पर स्कूल के समस्त शिक्षक /शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र/छात्रा उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
