12वीं में आरपीएम के बच्चों ने जिले में पहला, दूसरा, तीसरा, चौथा व पाँचवाँ स्थान पाकर रचा कीर्तिमान

May 14, 2026 - 22:54
May 14, 2026 - 23:37
 1  13
12वीं में आरपीएम के बच्चों ने जिले में पहला, दूसरा, तीसरा, चौथा व पाँचवाँ स्थान पाकर रचा कीर्तिमान
गोरखपुर टॉपर संस्कृति गुप्ता

98.4% पाकर आरपीएम की संस्कृति गुप्ता बनी जिला टॉपर

 उज्ज्वला यादव 97.8% पाकर द्वितीय

 निहाल मौर्या 97.4% पाकर मिला तृतीय स्थान

 मौली मिश्रा 97.2% पाकर चतुर्थ स्थान

 शोभित वर्मा 96.6% पाकर पंचम स्थान पाकर बढ़ाया मान

गोरखपुर। 

गुरुवार को सीबीएसई बोर्ड के कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित हुए, जिसमें आरपीएम एकेडमी के छात्रों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। जिले की शीर्ष 5 रैंक आरपीएम के बच्चों ने प्राप्त किया। साथ ही आरपीएम एकेडमी के 15 बच्चों ने 95% से अधिक, 58 बच्चों ने 90% से अधिक, वहीं 226 बच्चों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर नाम रौशन किया। 

ये रहे टॉपर

कक्षा 12 में संस्कृति गुप्ता 98.4 पाकर जिले में प्रथम स्थान, उज्ज्वला कुमारी यादव 97.8 पाकर द्वितीय स्थान, निहाल मौर्या 97.4 पाकर तृतीय स्थान, मौली मिश्रा 97.2 पाकर चतुर्थ स्थान, शोभित वर्मा 96.6 पाकर पंचम स्थान पाकर आरपीएम ने सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किया। इनके अतिरिक्त मो० कैश 96.4, त्रिशा राय 96.2, वैभवी लखमानी 95.8, श्रुति राय 95.8, हुस्ना 95.8%, साक्षी तिवारी 95.2%, अंश अग्रवाल 94.6, तान्या सिंह 94.6, ऐनी वारिजा 94.4, श्रेयांशी द्विवेदी 94.2, निष्ठा 94, अनन्या भारद्वाज 93.8, अपर्णा चौरसिया 93.2, शिवेन सिंह 93.4, अजूबा हसन 93, मनी गुप्ता 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया।

 बन कर करनी है देश सेवाआइएएस

डिस्ट्रिक्ट टॉपर संस्कृति ने बताया कि वह आइएएस अधिकारी बनकर देश सेवा करना चाहती हैं। समाज व देशहित में अपना योगदान देने का है लक्ष्य। 

इस अवसर पर सभी सफल छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में पहुंचकर सफलता का जश्न मनाया तथा केक काटकर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर सफलता की बधाई व शुभकामनाएं दी।

चेयरमैन अजय शाही ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सभी विद्यार्थियों की मेहनत, बेहतर क्लासरूम स्टडी, शिक्षकों द्वारा सुनियोजित तरीक़े से पूरा कराए जाने वाला पाठ्यक्रम तथा बच्चों की सेल्फ़ स्टडी का यह परिणाम रहा। 

इस अवसर पर आरपीएम की डायरेक्टर आराधना शाही, अरिहंत शाही, गरिमा शाही, राजआदित्य शाही, अक्षिता शाही, प्रधानाचार्य लता द्विवेदी, शाहिद बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow