प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों को हम सब निभाएं , सुरक्षित पीढ़ी भविष्य का आधार है - राजीव मिश्रा
लखनऊ, हिन्द भास्कर।
प्रतिदिन पौधारोपण संकल्प में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर स्कूल के छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा सामूहिक रूप से*एक पेड़ मां के नाम तथा एक पेड़ गुरू के नाम* शनिवार को सिटी मार्केट स्कूल राजेंद्र नगर लखनऊ में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ उ0प्र0 भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी राजीव मिश्रा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में राजीव मिश्रा ने बताया कि प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन ही आने वाली पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य का आधार हैI एक पेड *एक पेड़ मां के नाम तथा एक पेड़ गुरू के नाम* का वृक्षरोपण करते हुए विद्यालय के छात्र /छात्राओं से पृथ्वी को हरा भरा रखने की शपथ ली। इस अवसर पर विद्यालय के प्राधानाचार्या श्रीमती जयश्री कृष्णा ने उपस्थित लोगो से अपील की आप सभी एक वृक्ष *एक पेड़ मां के नाम तथा एक पेड़ गुरू के नाम* से अपने घर एवं आसपास लगाकर उसे संरक्षित रखने का संकल्प ले।
राजीव मिश्रा ने छात्र /छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि
*धरती को समृद्ध बनाएं*
*आओ मिलकर पेड़ लगाएं*
*आइए, धरती को समृद्ध बनाने के इस महायज्ञ में सहभागी बनें और *एक पेड़ मां के नाम तथा *एक पेड़ गुरू के नाम* एक पौधा लगाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं सुरक्षित भविष्य का संकल्प लें।*
कार्यक्रम में उपस्थित जनमानस को वृक्ष वितरित किया गया। प्रधानाचार्या ने कहा की वृक्ष हमारे जीवन का आधार है एवं प्रत्येक परिवार एवं व्यक्ति को यह संकल्प लेना चाहिए कि वह कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाएं क्योंकि हरे वृक्ष हमें जीवन दायिनी आक्सीजन प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर डॉ. विमल सिंह श्रीमती मंजीत बत्रा स्कूल के समस्त शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र/छात्रा उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
