नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने लखनऊ में सुनीं लोगों की समस्याएं, विद्युत और पेयजल से जुड़े मुद्दे प्रमुख

नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने लखनऊ में सुनीं लोगों की समस्याएं, विद्युत और पेयजल से जुड़े मुद्दे प्रमुख

Jul 16, 2026 - 18:36
 0  16
नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने लखनऊ में सुनीं लोगों की समस्याएं, विद्युत और पेयजल से जुड़े मुद्दे प्रमुख

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- गुरुवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने जनसुनवाई की। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। जनसुनवाई में विद्युत बिल संशोधन, नए विद्युत कनेक्शन, ट्रांसफार्मर स्थापना, पेयजल, सीवर, सफाई और अतिक्रमण जैसी जनसमस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं।

मंत्री शर्मा ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर नागरिक को समय पर और पारदर्शी तरीके से मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। मंत्री शर्मा ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक शिकायत का निस्तारण संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ किया जाए। जनसुनवाई को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंत्री मंत्री शर्मा ने आज विशेष रूप से ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश पर यूपीपीसीएल के निदेशक (वाणिज्य) ध्यान मथाई तथा निदेशक (तकनीकी) जी. डी. द्विवेदी जनसुनवाई में उपस्थित रहे।

मंत्री शर्मा ने दोनों अधिकारियों को विद्युत संबंधी शिकायतों का मौके पर परीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। मंत्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आमजन को पारदर्शी, जवाबदेह और जनोन्मुखी प्रशासन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। जनसुनवाई शासन और जनता के बीच विश्वास का सशक्त माध्यम है तथा प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow