वृद्ध आश्रम परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा का हुआ अनावरण

Sep 24, 2024 - 14:01
 0  34
वृद्ध आश्रम परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा का हुआ अनावरण

परिसर में वृक्षारोपण कर केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ परिसर की साफ-सफाई

श्रीकृष्ण मिश्र हिन्द भास्कर

फरेन्दा महराजगंज

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अन्तर्गत सोमवार को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पकंज चौधरी ने आधारशिला वृद्धाश्रम परिसर में झांडू लगाकर स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ स्वछता अभियान चलाया व परिसर में वृक्षारोपण किया गया। नगर पंचायत आनंदनगर के वार्ड नं चार गनेशपुर में स्थित आधारशिला वृद्धाश्रम पर एक कार्यक्रम में वृद्ध लोगों को फल और मिष्ठान खिला कर कुशल छेम जाना व उनके स्वस्थ्य के बारे में जानकारी ली। साथ ही परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के अनावरण भी किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पकंज चौधरी ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा चलाया गया सबसे महत्वपूर्ण स्वच्छता अभियान है। महात्मा गांधी जी द्वारा देखा गया ‘स्वच्छ भारत’ का सपना अब मोदी जी के अगुवाई में साकार होने लगा है। इस अवसर पूर्व विधायक चौधरी शिवेन्द्र सिंह ने कहा कि स्वच्छता अभियान एक राष्ट्रीय आंदोलन का रूप ले चुका है, हमें सदैव ध्यान रखना चाहिए कि "न गंदगी करेंगे, न करने देंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास ,पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल, प्रमोद तिवारी, राजन तिवारी, प्रभाकर द्विवेदी, प्रबंधक प्रदीप कटियार,मधु सिंह ,पूर्व मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत चौधरी व अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow