अब झूठा मुकदमा दर्ज कराने वालों पर होगा ऐक्शन

अब झूठा मुकदमा दर्ज कराने वालों पर होगा ऐक्शन

Mar 27, 2026 - 16:16
 0  240
अब झूठा मुकदमा दर्ज कराने वालों पर होगा ऐक्शन

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- उत्तर प्रदेश मै जहां पहले लोग किसी को भी झूठे मुकदमे में फसा देते थे वहीं अब प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण ने इस संबंध में प्रदेश के सभी पुलिस अफसरों को निर्देश जारी किए हैं कि झूठे मुकदमे दर्ज कराने वालों पर अब खुद पुलिस केस करेगी। हाईकोर्ट के 14 जनवरी के आदेश के बाद ये कदम उठाया गया है, ताकि गलत शिकायतों पर लगाम लगे।

अब लोग किसी के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज नहीं करवा सकेंगे ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस खुद मुकदमा दर्ज करके सख्त कार्रवाई करेगी। डीजीपी ने निर्देश जारी करते हुए कहा हे कि अगर एफआईआर में दर्ज बातें गलत मिलती हैं तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आप को बता दे हाईकोर्ट ने बीते 14 जनवरी को निर्देश दिया था कि विवेचना के बाद अगर गलत तथ्य दिए जाने का मामला जानकारी में आता है तो उसकी सूची तैयार करके गलत जानकारी देने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाए। परिवाद प्रस्तुत करने से पहले संबंधित के बयान ऑडियो और वीडियो के माध्यम से भी संकलित किए जाएं।

पिछले दिनों हाईकोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि कई बार इस प्रकार के मामले भी आते हैं कि शिकायतकर्ता द्वारा बढ़ा-चढ़ाकर आरोप लगाए जाते हैं और विवेचना के बाद मामला कुछ और ही निकलता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow