लखनऊ एयरपोर्ट पर नई पार्किंग व्यवस्था लागू, ऑटो से लेकर भारी वाहनों तक के लिए बदले रेट

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर नई पार्किंग दरें लागू। ऑटो, बाइक, निजी कार और बस के लिए नए शुल्क तय। 8 मिनट तक कारों को मिलेगी फ्री एंट्री।

Oct 2, 2026 - 18:54
 0  29
लखनऊ एयरपोर्ट पर नई पार्किंग व्यवस्था लागू, ऑटो से लेकर भारी वाहनों तक के लिए बदले रेट

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, लखनऊ पर कमर्शियल और निजी वाहनों के लिए नई पार्किंग और एक्सेस दरें लागू कर दी गई हैं।

एयरपोर्ट प्रशासन ने अलग-अलग कैटेगरी के वाहनों के लिए समय के हिसाब से नया शुल्क तय किया है।

नई दरों के अनुसार -

दो पहिया वाहन: पहले 8 मिनट के लिए 50 रुपये, 30 मिनट तक 80 रुपये और 30 से 60 मिनट तक 100 रुपये देना होगा।

ऑटो रिक्शा: 30 मिनट तक 80 रुपये, 1 घंटे तक 100 रुपये और 24 घंटे के लिए अधिकतम 500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। 

निजी कार: यात्रियों को राहत देते हुए निजी कारों के लिए शुरुआती 8 मिनट तक कोई शुल्क नहीं लगेगा।

भारी वाहन (बस/ट्रक/कोच): 8 मिनट के लिए 600 रुपये का शुल्क तय किया गया है। इसके अलावा रोजाना एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले कमर्शियल वाहनों के लिए मासिक पास की सुविधा भी जारी रहेगी।

एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि नई व्यवस्था से पिक-अप और ड्रॉप लेन में जाम की समस्या कम होगी और यात्रियों को सुगम आवागमन मिल सकेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow