मधुबन-दोहरीघाट सड़क चौड़ीकरण का मंत्री शर्मा ने किया औचक निरीक्षण,धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

मधुबन-दोहरीघाट सड़क चौड़ीकरण का मंत्री शर्मा ने किया औचक निरीक्षण,धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

Apr 16, 2026 - 08:16
 0  29
मधुबन-दोहरीघाट सड़क चौड़ीकरण का मंत्री शर्मा ने किया औचक निरीक्षण,धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

लखनऊ/मऊ(हिन्द भास्कर):- नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मऊ भ्रमण के दौरान मधुबन से दोहरीघाट तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य का औचक निरीक्षण किया और मौके पर प्रगति का जायजा लिया। वहीं निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी गति पर मंत्री शर्मा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता से जवाब-तलब किया।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में तत्काल तेजी लाई जाए और गुणवत्ता से कोई समझौता न करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया जाए। मंत्री शर्मा ने खास तौर पर जोर दिया कि मानसून आने से पहले सड़क हर हाल में चालू हो जानी चाहिए। इसका मकसद क्षेत्रीय जनता को बारिश के मौसम में आवागमन की समस्या से बचाना है।

इस दौरान अधिशासी अभियंता ने मंत्री शर्मा को अवगत कराया कि परियोजना में भूमि अधिग्रहण का कार्य अभी लंबित है, जिसके कारण कुछ बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। इस पर मंत्री शर्मा ने निर्देश दिए कि संबंधित विभागों से तालमेल कर भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तुरंत पूरी कराई जाए।

जिससे परियोजना में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र के विकास और आवागमन की सुविधा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। काम समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा हो।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow