लखनऊ जंक्शन पर फोर्ट्रेस चेक, 12 ट्रेनों में 113 बेटिकट पकड़े, 79 हजार का जुर्माना वसूला
लखनऊ जंक्शन पर फोर्ट्रेस चेक, 12 ट्रेनों में 113 बेटिकट पकड़े, 79 हजार का जुर्माना वसूला
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- यात्रियों की सुविधा और बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाने के लिए लखनऊ रेलवे स्टेशन पर 2 सितंबर को किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता के नेतृत्व में ये विशेष अभियान चलाया गया।
इस दौरान लखनऊ स्टेशन पर आने-जाने वाली 12 ट्रेनों की सघन जांच की गई। इनमें गाड़ी संख्या 14242, 12238, 12230, 15744, 13240, 13010, 14215, 20401, 11124, 13006, 13308 और 13151 शामिल हैं। अभियान के दौरान बिना टिकट और अनियमित टिकट के कुल 113 मामले पकड़े गए।
रेलवे ने कार्रवाई करते हुए कुल 79,820 रुपये का राजस्व वसूला। रेल प्रशासन ने बताया कि बेहतर और सुगम यात्रा के साथ राजस्व सुरक्षा के लिए नियमित और आकस्मिक टिकट जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
What's Your Reaction?
