पुरानी पेंशन बहाल होगी, महिलाओं को सालाना 40 हजार देंगे: यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान
लखनऊ में सपा बैठक में अखिलेश यादव ने 2027 से पहले बड़े वादे किए। पुरानी पेंशन बहाल करने और महिलाओं को सालाना 40 हजार व 2 लाख रोजगार सहायता देने का ऐलान।
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- लखनऊ में सोमवार को समाजवादी पार्टी विधानमंडल दल और शिक्षक-स्नातक MLC प्रत्याशियों की संयुक्त बैठक में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2027 विधानसभा चुनाव का एजेंडा तय कर दिया।
बैठक में अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं के लिए दो बड़े वादे किए। सपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार बनने पर महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये पेंशन दी जाएगी और स्वरोजगार शुरू करने के लिए 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में कर्मचारी और शिक्षक वर्ग परेशान है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। जनता बदलाव चाहती है और 2027 में सपा की सरकार बनना तय है।
What's Your Reaction?
