हिन्द मजदूर सभा और भण्डारण निगम कर्मचारी संघ की संयुक्त बैठक, राज्य कर्मचारियों की उपेक्षा पर जताया आक्रोश

लखनऊ में हिन्द मजदूर सभा व भण्डारण निगम संघ की संयुक्त बैठक में राज्य कर्मचारियों की 6 साल से उपेक्षा पर आक्रोश, पुरानी पेंशन सहित मांगों को लेकर MLC चुनाव में विरोध का ऐलान।

Sep 28, 2026 - 21:38
 0  46
हिन्द मजदूर सभा और भण्डारण निगम कर्मचारी संघ की संयुक्त बैठक, राज्य कर्मचारियों की उपेक्षा पर जताया आक्रोश

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- हिन्द मजदूर सभा, उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश राज्य भण्डारण निगम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को प्रदेश कार्यालय, ग्राहम रोड, आलमबाग, लखनऊ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य कर्मचारियों और श्रमिक वर्ग के हितों से जुड़े मुद्दों पर गहन चर्चा हुई।

बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले 6 वर्षों में राज्य सरकार के किसी भी विधान सभा या विधान परिषद सदस्य ने श्रमिक वर्ग, राज्य कर्मचारियों और विशेषकर भण्डारण निगम के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के हितों को लेकर सरकार से कोई बात नहीं की।

संगठन का आरोप है कि केन्द्र और राज्य स्तर पर लेबर कोड में बदलाव किए गए, लेकिन राज्य कर्मचारियों और भण्डारण निगम के आकस्मिक कार्मिकों सहित पूरे श्रमिक वर्ग के हितों के लिए न तो कोई ठोस पहल हुई और न ही सदन में आवाज उठाई गई।

पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य कर्मचारियों और श्रमिकों की मूलभूत समस्याएं जैसे पुरानी पेंशन बहाली, वेतन विसंगति, पदोन्नति, सेवा सुरक्षा, आकस्मिक कार्मिकों का विनियमितीकरण और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। इस उपेक्षा को लेकर संगठन ने कड़ा रुख अपनाते हुए निर्णय लिया है कि वह इस उदासीनता का विरोध करेगा।

साथ ही आगामी विधान परिषद चुनाव में राज्य कर्मचारियों और श्रमिक हितों की बात करने वाले प्रत्याशी को समर्थन और वोट देने पर विचार किया जाएगा। संघ ने बताया कि इस संबंध में प्रदेश के समस्त राज्य कर्मचारी, निकाय, निगम, भण्डारण और अन्य विभागों के श्रमिक साथियों से विचार-विमर्श कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow