लखनऊ मंडल द्वारा डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान
लखनऊ मंडल द्वारा डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मंडल के स्टेशनों पर QR कोड, UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड जैसी डिजिटल सुविधाओं को सुदृढ़ किया गया है तथा चयनित काउंटरों पर कैशलेस भुगतान को प्राथमिकता दी जा रही है।
यात्रियों को जागरूक करने के लिए RailOne ब्रांडिंग, ऑडियो-विजुअल प्रचार एवं उद्घोषणाएं भी की जा रही हैं। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप डिजिटल लेनदेन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
अनारक्षित टिकटों में डिजिटल भुगतान वर्ष 2024-25 के 8.47% से बढ़कर 2025-26 में 18.87% हो गया है, जबकि आरक्षित टिकटों में यह 3.9% से बढ़कर 12.02% हो गया है। डिजिटल भुगतान से यात्रियों को समय की बचत, पारदर्शिता एवं सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है।
What's Your Reaction?
