लखनऊ स्टेशन पर अवैध वेंडरों के विरुद्ध चलाया गया सघन जांच अभियान
लखनऊ स्टेशन पर अवैध वेंडरों के विरुद्ध चलाया गया सघन जांच अभियान
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- वाणिज्य विभाग की कैटरिंग टीम एवं आरपीएफ,लखनऊ के संयुक्त प्रयास से लखनऊ स्टेशन पर सघन जांच अभियान चलाया गया।
जांच के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर गाड़ी संख्या 13006 तथा प्लेटफॉर्म संख्या 4/5 पर गाड़ी संख्या 15119 में जांच की गई।
जहां कुल 05 अनधिकृत विक्रेताओं को पकड़ा गया, जो बिना किसी वैध प्राधिकरण/दस्तावेज के निम्न गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ बेचते हुए पाए गए। सभी अनधिकृत विक्रेताओं को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
पकड़े गए विक्रेताओं को जब्त खाद्य सामग्री एवं अन्य संबंधित वस्तुओं सहित आगे की विधिक कार्रवाई के लिए आरपीएफ,लखनऊ को सौंप दिया गया है।
What's Your Reaction?
