मुख्य वाणिज्य लिपिक की तत्परता से अयोध्या से भूलवश लखनऊ आई बच्ची को किया गया बरामद

मुख्य वाणिज्य लिपिक की तत्परता से अयोध्या से भूलवश लखनऊ आई बच्ची को किया गया बरामद

Jul 10, 2025 - 14:38
 0  71
मुख्य वाणिज्य लिपिक की तत्परता से अयोध्या से भूलवश लखनऊ आई बच्ची को किया गया बरामद

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- 8 जुलाई 2025 को लखनऊ जं0 रेलवे स्टेशन पर काउंटर सं0 08 पर कार्यरत मुख्य वाणिज्य लिपिक रितेश निगम ने बताया कि शाम को उनके काउंटर पर एक बच्ची स्कूल यूनिफार्म में टिकट लेने आयी थी, उसके पास ना तो पैसे थे और ना ही साथ मैं कोई और था। वहीं रितेश निगम को कुछ संदेह हुआ जिस पर उन्होंने बच्ची को अपने ऑफिस में बुलाया और वहॉ डियूटी पर महिला रेलकर्मियों की उपस्थिति में बच्ची से सहानुभूति पूर्वक पूछताछ की।

जिस के बाद रितेश निगम ने तत्परता दिखाते हुए यूनिफार्म पर अंकित स्कूल के नाम के आधार पर इंटरनेट के माध्यम से स्कूल का सम्पर्क नम्बर खोजा तथा दूरभाष पर अयोध्या स्थित स्कूल प्रशासन से वार्ता की। स्कूल प्रशासन के माध्यम से छात्रा के परिवार को घटना के सम्बन्ध में सूचित किया गया। लखनऊ जं0 स्टेशन पर कार्यरत उप स्टेशन अधीक्षक/वाणिज्य अशोक कुमार ने रेलवे सुरक्षा बल के सहायक उप निरीक्षक मर्याद सिंह को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही सहायक उप निरीक्षक मर्याद सिंह ने स्टेशन पर महिला कान्सटेबुल सुधा शर्मा के साथ उक्त लड़की से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अयोध्या से भूलवश लखनऊ आ गयी थी और अब वह वापस अपने घर जाना चाहती है। उप स्टेशन अधीक्षक/वाणिज्य एवं उपरोक्त रेलवे सुरक्षा बल सदस्यों की उपस्थिति में बच्ची को सही सलामत अग्रिम कार्यवाही के लिए ’चाइल्ड लाइन’ को सुपुर्द किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow