स्वतंत्रता दिवस पर रेलवे सुरक्षा बल के दो अधिकारियों को "सराहनीय सेवा पदक" से किया गया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर रेलवे सुरक्षा बल के दो अधिकारियों को "सराहनीय सेवा पदक" से किया गया सम्मानित

Aug 15, 2025 - 12:44
 0  48
स्वतंत्रता दिवस पर रेलवे सुरक्षा बल के दो अधिकारियों को "सराहनीय सेवा पदक" से किया गया सम्मानित

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- देश की आज़ादी के 78 वें वर्ष में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के दो अधिकारियों को उनकी अद्वितीय सेवाओं और उत्कृष्ट योगदान के लिए “सराहनीय सेवा पदक” से सम्मानित किया गया। अनिल कुमार पांडेय, सहायक सुरक्षा आयुक्त (प्रशिक्षण), JR RPF अकादमी, लखनऊ, ने 1992 में उप-निरीक्षक के रूप में सेवा प्रारंभ कर 33 वर्षों में प्रशिक्षण तंत्र को समृद्ध किया।

DoPT प्रमाणित प्रशिक्षक के रूप में उन्होंने "ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स" कार्यक्रम की शुरुआत कर 350 से अधिक प्रशिक्षक तैयार किए। भारतीय रेल राष्ट्रीय अकादमी, वडोदरा में एकमात्र RPF संकाय सदस्य रहते हुए परिसर सुरक्षा, स्थानीय पुलिस समन्वय एवं प्रोटोकॉल प्रबंधन में उल्लेखनीय योगदान दिया, जिसके लिए इन्हें NAIR पदक मिला। वहीं महेंद्र कुमार, सहायक उप-निरीक्षक, ने 1999 से सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

उन्होंने टिकट दलाली रैकेट का भंडाफोड़, गांजा जब्ती, हवाला नेटवर्क का पर्दाफाश और कोविड-19 के दौरान यात्रियों की सहायता की।2021 से अकादमी में प्रशिक्षण व कंप्यूटर लैब संचालन में योगदान देते हुए परेड व अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट में सेवा दी। दोनों अधिकारियों की निष्ठा, नेतृत्व और उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए उन्हें स्वतंत्रता दिवस 2025 पर "सराहनीय सेवा पदक" से सम्मानित किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow