उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के 34 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के 34 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

Mar 31, 2026 - 11:39
 0  63
उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के 34 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- लखनऊ मंडल के 34 रेल कर्मचारी 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस अवसर पर इन कर्मचारियों के सम्मान में 30 मार्च 2026 को मंडल कार्यालय के सभागार में एक सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अरिमा भटनागर ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों का स्वागत करते हुए उनके द्वारा दी गई सेवाओं की सराहना की एवं समापक भुगतान प्रपत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, लखनऊ सुनील कुमार वर्मा ने सभी कर्मचारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

अपर मंडल रेल प्रबंधक शूरवीर सिंह चौहान ने भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के योगदान की सराहना की एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow