'माँ के नाम एक वृक्ष' अभियान के तहत एनएसएस ने किया वृहद वृक्षारोपण
गोरखपुर के पं. ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी किसान पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में "माँ के नाम एक वृक्ष" अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. वकील धर द्विवेदी के नेतृत्व में शिक्षकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
गोरखपुर। पं. ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी किसान पीजी कॉलेज, आभूराम, तुर्कवलिया (गोरखपुर) में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में मंगलवार को "माँ के नाम एक वृक्ष" अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सतीश धर द्विवेदी तथा महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. राजीव सिंह, डॉ. सत्यप्रकाश नारायण यादव, श्री ओंकार नाथ त्रिपाठी, श्री अवनेश्वर नाथ त्रिपाठी, श्री भीमशंकर द्विवेदी, डॉ. सांत्वना श्रीवास्तव, डॉ. अनीता पाण्डेय, श्री सत्यम यादव, श्री सुधीर यादव, श्री अमित त्रिपाठी एवं डॉ. राजकुमार यादव ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वकील धर द्विवेदी ने किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के साथ उनकी देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए। वृक्षारोपण से ही प्रकृति का संतुलन बना रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सकेगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा वृक्षारोपण अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
