आंगनबाड़ी केंद्र केवल भवन नहीं, बल्कि भावी पीढ़ी की सुदृढ़ नींव हैं:- मुख्यमंत्री योगी

आंगनबाड़ी केंद्र केवल भवन नहीं, बल्कि भावी पीढ़ी की सुदृढ़ नींव हैं:- मुख्यमंत्री योगी

Feb 28, 2026 - 15:10
 0  15
आंगनबाड़ी केंद्र केवल भवन नहीं, बल्कि भावी पीढ़ी की सुदृढ़ नींव हैं:- मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों के संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को उनके स्वयं के भवनों में संचालित करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि 3 से 6 वर्ष आयु के बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केंद्र प्री-प्राइमरी के रूप में भी महत्वपूर्ण हैं, अतः सुरक्षित, आकर्षक और बाल-मित्र भवनों में उत्कृष्ट पठन-पाठन व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन आंगनबाड़ी केंद्रों के स्वयं के भवन नहीं हैं, उनका शीघ्र निर्माण कराया जाए। इसके लिए CSR के माध्यम से सहयोग लिया जाए तथा राज्य सरकार भी वित्तीय सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने प्री-फैब्रिकेटेड मॉडल पर विचार कर एक मानक डिजाइन तैयार करने और जहां संभव हो, प्राथमिक विद्यालयों के प्रांगण में ही आंगनबाड़ी भवन विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हों।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि बच्चों, गर्भवती माताओं और समुदाय को सुरक्षित, स्वच्छ एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल भवन नहीं, बल्कि भावी पीढ़ी की सुदृढ़ नींव हैं। उत्तर प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी ढांचे को पूरी तरह रूपांतरित करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। यह मिशन 'स्वस्थ बचपन-समर्थ उत्तर प्रदेश' को नई गति देगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow